एक घंटे मलबे में फंसा रहा यात्री वाहन

उत्तरकाशी : रविवार को नैताला के पास भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री हाईवे एक घंटे बंद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 11:22 PM (IST)
एक घंटे मलबे में फंसा रहा यात्री वाहन
एक घंटे मलबे में फंसा रहा यात्री वाहन

उत्तरकाशी : रविवार को नैताला के पास भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री हाईवे एक घंटे बंद रहा। इस दौरान दलदल में एक यात्री वाहन भी फंसा रहा। जबकि यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट के पास रुक-रुक कर भूस्खलन होता रहा। हाईवे बंद होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जिले में रविवार को दिन भर जिले में बारिश होती रही। वहीं हर्षिल क्षेत्र में भी लगातार बारिश होने से धराली स्थित खीरगंगा उफान पर आ गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। खीर गंगा का मलबा कई दुकानों, होटलों व चारधाम कैंप में भी घुसा। धराली के पास गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया।

रविवार शाम पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर नैताला के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हुआ। यहां पर हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दलदल में यात्रियों की एक गाड़ी फंसी रही। जिसके कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास सुबह से लेकर शाम तक बंद रहा। दिन भर पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। यात्रियों व स्थानीय लोगों को ओजरी-त्रिखली होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी