यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मेरठ के यात्री की हुई मौत, 63 पहुंचा आंकड़ा

मेरठ के एक यात्री की शनिवार सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। यात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन को आया था।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 04:19 PM (IST)
यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मेरठ के यात्री की हुई मौत, 63 पहुंचा आंकड़ा
यमुनोत्री में हार्ट अटैक से मेरठ के यात्री की हुई मौत, 63 पहुंचा आंकड़ा

उत्तरकाशी, जेएनएन। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मेरठ के एक यात्री की शनिवार सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ हेमकुंड साहिब समेत चारों धाम में हृदयगति रुकने से मरने वाले यात्रियों की संख्या 63 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार मास्टर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी राजकुमार (51 वर्ष) पुत्र शेर सिंह परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। शुक्रवार को राजकुमार ने यमुनोत्री धाम में दर्शन किए और फिर रात्रि विश्राम के लिए जानकीचट्टी स्थित एक होटल में पहुंचे। लेकिन, शनिवार सुबह अचानक राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई। 

परिजनों ने राजकुमार को तत्काल जानकीचट्टी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से अब 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

अब तक हार्ट अटैक से हुई  इतनी मौत

धाम, यात्री

बदरीनाथ, 04

केदारनाथ, 39

गंगोत्री, 05

यमुनोत्री, 13

हेमकुंड साहिब, 02

यह भी पढ़ें: केदारनाथ और यमुनोत्री दर्शन में तीन यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

यह भी पढ़ें: केदारनाथ और गंगोत्री में चार तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में हार्ट अटैक आने से राजस्थान की दो महिला यात्रियों की हुई मौत

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी