यमुनोत्री यात्रा पर आए कर्नाटक के बुजुर्ग की मौत

यमुनोत्री में एक और यात्री ने हार्टअटैक से दम तोड़ दिया। यात्री कर्नाटक का रहने वाला था। कपाट खुलने से अब तक यमुनोत्री में मृतकों की संख्या 13 हो गई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 23 May 2017 03:00 AM (IST)
यमुनोत्री यात्रा पर आए कर्नाटक के बुजुर्ग की मौत
यमुनोत्री यात्रा पर आए कर्नाटक के बुजुर्ग की मौत

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री में एक और यात्री ने हार्टअटैक से दम तोड़ दिया। यात्री कर्नाटक का रहने वाला था। कपाट खुलने से अब तक यमुनोत्री में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। इसी के साथ चार धाम यात्रा में हृदयाघात से मरने वालों का आंकड़ा 21 पहुंच गया है। 

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरू से आए रामांजय शेट्टी (80 वर्ष) अपने परिवार के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। परिवार यमुनोत्री से पांच किलोमीटर पहले जानकीचट्टी के एक होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है कि सुबह एकाएक रामांजय की तबियत बिगड़ गई। 

परिजन उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि अब तक छह यात्रियों ने बदरीनाथ और दो ने केदारनाथ में दम तोड़ा।

 यह भी पढ़ें: बदरीनाथ में हृदयगति रुकने दो यात्रियों की मौत 

यह भी पढ़ें: यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से कर्नाटक के दो यात्री की मौत

chat bot
आपका साथी