उत्तरकाशी में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 55 वर्षीय सगे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 10:56 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 10:56 AM (IST)
उत्तरकाशी में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
उत्तरकाशी में चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

उत्तरकाशी, जेएनएन। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 55 वर्षीय सगे चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि किशोरी का आरोप है कि बीते वर्ष जून में उसके सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म की बात अन्य लोगों बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। किशोरी ने उस समय अपनी मां को यह घटना बताई। किशोरी की मां ने जब आरोपित के घर जाकर इस घटना का विरोध जताया तो आरोपित ने कहा कि वह तो उसकी बेटी है। 

लोकलाज के डर से पीड़िता की मां ने इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसके बाद फिर से आरोपित ने मौका पाकर मार्च 2019 में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी मानसिक तनाव में आ गई। इस घटना के बारे में किशोरी ने अपनी मां और परिजनों को बताया। इस पर परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। मामले में पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से मंदिर में रचाई शादी, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा

यह भी पढ़ें: महिला से अश्लील हरकत और बेटे से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म में दोषियों को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

chat bot
आपका साथी