हाथों में पूजा की थाली आई रात सुहागों वाली

संवाद सहयोगी उत्तरकाशी हाथों में पूजा की थाली आयी रात सुहागों वाली... गीतकार की पं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:13 AM (IST)
हाथों में पूजा की थाली आई रात सुहागों वाली
हाथों में पूजा की थाली आई रात सुहागों वाली

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : हाथों में पूजा की थाली, आयी रात सुहागों वाली..., गीतकार की पंक्तियां इन दिनों सुहागिन महिलाएं गुनगुना रही हैं। 17 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व है। पर्व की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी में बाजार सज गए हैं। सुहागिन महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों में जुट गई हैं। बाजार जगह-जगह दीपक, करवे, महिलाओं के सोलह श्रृंगारों से सज गए हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से सुहागिन महिलाएं बाजार में खरीददारी करने को पहुंच रहे हैं। कपड़े और आभूषणों की दुकानों में भी महिलाएं खरीदारी करने में जुटी हुई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों से मंगलवार को उत्तरकाशी बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला आरती, संगीता और अर्पिता ने बताया कि 17 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है। व्रत की तैयारियों के लिए वह बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए आई हैं। कहा दूरस्थ क्षेत्र से होने पर वह दो दिन पहले खरीदारी कर रही हैं। कहा उन्होंने व्रत के लिए दीपक, करवा, व्रत की पुस्तक, सोलह श्रृंगार आदि की खरीदारी की है। करवाचौथ के दिन विधिविधान से व्रत का समापन होगा।

chat bot
आपका साथी