संजना केस की तर्ज पर होगी जाच: आइजी गुंज्याल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: आइजी संजय गुंज्याल ने उत्तरकाशी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 10:18 PM (IST)
संजना केस की तर्ज पर होगी जाच: आइजी गुंज्याल
संजना केस की तर्ज पर होगी जाच: आइजी गुंज्याल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: आइजी संजय गुंज्याल ने उत्तरकाशी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या को गंभीर बताते हुए कहा कि यह मामला उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस मामले में पुलिस ने डीएनए सैंपल के लिए सीमेन, नाखून तथा ब्लड के नमूने सुरक्षित रखे हैं। इस मामले में पुलिस वैज्ञानिक तकनीकी से जाच कर रही है। नैनीताल के संजना केस की तर्ज पर जाच शुरू भी कर दी गई। एसटीएफ के साथ, डॉग स्क्वॉयड की टीम भी तैनात की गई। संजना केस का पर्दाफाश करने वाले एसआइ और इंस्पेक्टर को भी मामले की जाच के लिए विशेष तौर पर उत्तरकाशी संबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरोपितों से कोई सुराग नहीं मिल पाए हैं, जिस पर जाच की लाइन आगे बढ़ाई जा सके, लेकिन जिस क्षेत्र में यह घटना घटी उस क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लोगों की सूची पुलिस ने तैयार की है। इस पर भी पुलिस काम कर रही है। वहीं पुलिस ने देर रात डॉग स्क्वायड से जांच के बाद गांव के दो और लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि डीएनए के लिए कोर्ट से अनुमति लेने की तैयारी की गई है। डीएनए रिपोर्ट आने में कम से कम पाच दिन का समय लगता है। कोशिश की जाएगी की एक साथ अधिक से अधिक लोगों केडीएनए भेजे जाएंगे, ताकि जाच में समय कम लगे। शहर में किसी तरह की कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स है। निकटवर्ती जनपदों की पुलिस फोर्स भी बुलाई गई है। जहा तक इस घटना का मामला है, वह भी हैरान हैं। पहाड़ों में इस तरह की घटनाएं नहीं होती थी। लेकिन अब स्थितिया परिस्थितिया बदल रही हैं। जो बाहरी लोग हैं, उनका सत्यापन होना भी जरूरी है। पर, समाज को भी इसके लिए जागरूक होना चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं न घटें।

chat bot
आपका साथी