गंगोत्री-यमुनोत्री की चोटियों पर हिमपात

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हिमालय की चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:48 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
गंगोत्री-यमुनोत्री की  चोटियों पर हिमपात
गंगोत्री-यमुनोत्री की चोटियों पर हिमपात

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हिमालय की चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ है। ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी और घाटियों में बारिश से तापमान में गिरावट आने से ठंड का आगाज हो गया है।

रविवार सुबह से ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाने लगे थे। दोपहर में ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात शुरू हुआ। शाम को जिला मुख्यालय में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शूरू हुई। इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी