अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, जानिए

चार धामों में से प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर एक बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे।

By Edited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 07:09 PM (IST)
अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, जानिए
अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, जानिए
बड़कोट (उत्तरकाशी)। हिमालय के चार धामों में से पहले यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन सात मई को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुना जयंती पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने यमुना के मायके खरसाली गांव में कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय किया गया।  
तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान से देवी यमुना की पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय ज्योतिषाचार्यों के सहयोग से धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव पं. कीर्तेश्वर उनियाल और पंच पंडा समिति के पं. वेदप्रकाश उनियाल ने बताया कि सात मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर रोहिणी नक्षत्र के अभिजीत मुर्हूत में धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके साथ ही कपाट खोलने की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं।
वहीं, विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो चुका है। गंगोत्री मंदिर के कपाट सात मई को दोपहर 11:30 बजे खुलेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखवा से छह मई को 12:35 बजे अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। डोली यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी में करेगी। इसके बाद सात मई की दोपहर को अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 
वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट नौ मई की सुबह 5.35 बजे खुलेंगे। इसके अगले दिन, बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 4.15 बजे खोले जाएंगे। चारधामों तक पहुंचने के लिए इन दिनों स्थानीय प्रशासन रास्तों में पड़ी बर्फ हटाने के कार्य में जुटा है। 
chat bot
आपका साथी