पुरोला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

संवाद सूत्र पुरोला होली पर्व और लोकसभा चुनाव के चलते थाना पुरोला में सीओ श्रीधर बुडोला ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:23 PM (IST)
पुरोला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
पुरोला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

संवाद सूत्र, पुरोला : होली पर्व और लोकसभा चुनाव के चलते थाना पुरोला में सीओ श्रीधर बुडोला ने मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी, टैक्सी यूनियन, राजनैतिक संगठन पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की। बैठक में सीओ ने शांति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नगर, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में बढ़ती चरस, स्मैक, अफीम जैसे मादक पदार्थ की नशाखोरी और तस्करी पर चिंता जतायी। होली उत्सव पर शांतिपूर्ण माहौल बनाने और अपराधियों व तस्करों की सूचना देने व उनकी धरपकड़ के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। थानाध्यक्ष ऋतुराज रावत ने कहा कि नशाखोरी चरस, स्मैक के तस्करों के विरुद्ध बीते एक महीने से पुलिस अभियान के तहत पुरोला, नौगांव, डामटा क्षेत्र में बाहर से आने जाने वाले व्यापारियों, रेहड़ी, फेरी करने वालों का सत्यापन किया जा रहा है।

बैठक में एसआइ नवीन कुमार, बलदेव रावत, जगमोहन नौडियाल, प्रवीण कुमार, राकेश पंवार, गिरीश अग्रवाल, दिनेश राणा, मनमोहन नौडियाल, गुणानंद जोशी, राधे गैरोला, किशन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी