सरकारी तंत्र की मार झेल रहा दिव्यांग नत्थी सिंह

डुंडा ब्लॉक स्थित धनारी पंट्टी के ग्राम पटूड़ी निवासी दिव्यांग नत्थी सिंह प्रकृति की मार के बाद अब सरकारी तंत्र की मार झेल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 04:03 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 04:03 PM (IST)
सरकारी तंत्र की मार झेल रहा दिव्यांग नत्थी सिंह
सरकारी तंत्र की मार झेल रहा दिव्यांग नत्थी सिंह

उत्तरकाशी : डुंडा ब्लॉक स्थित धनारी पंट्टी के ग्राम पटूड़ी निवासी दिव्यांग नत्थी सिंह प्रकृति की मार के बाद अब सरकारी तंत्र की मार झेल रहा है। विभागीय अधिकारियों से परेशान होकर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि वह एक गरीब, दिव्यांग और भूमिहीन परिवार से है। वर्ष 2013 की दैवीय आपदा में उसकी संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी। उनके खेतों की सुरक्षा और समतलीकरण करने के लिए उन्होंने मुख्यविकास अधिकारी से गुहार लगाई थी। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत खेत का समतलीकरण व सुरक्षा कार्य के लिए उन्हें एक लाख की स्वीकृति तो मिली। लेकिन तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ने उनके कार्यों में रुचि न दिखाते हुए टालमटोल करना शुरू कर दिया। कई बार आग्रह करने के बाद भी विभागीय अधिकारी उनके कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारी की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। (संस)

chat bot
आपका साथी