देवीसौड पुल पर वाहनों की आवाजाही न होने से रोष

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ : देवीसौड के नव निर्मित आर्च ब्रिज तैयार होने के बावजूद वाहनों की आवाज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:32 PM (IST)
देवीसौड पुल पर वाहनों की  आवाजाही न होने से रोष
देवीसौड पुल पर वाहनों की आवाजाही न होने से रोष

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ : देवीसौड के नव निर्मित आर्च ब्रिज तैयार होने के बावजूद वाहनों की आवाजाही के लिए न खोलने जाने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में रोष है। व्यापरियों ने 15 सितंबर से पहले पुल वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जाने पर 16 सितंबर को तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख बिजेंद्र रावत और व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल ने कहा कि 52 करोड़ की लागत से डेढ़ माह पहले पुल तैयार हो गया था। लेकिन अभी तक पुल बनाने वाले पुनर्वास विभाग व प्रशासन ने पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला। इससे बीमार और अन्य लोगों आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करके धरासू से होकर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन 15 सितंबर तक प्रशासन पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोलता है तो व्यापारी व क्षेत्र के लोगों के साथ 16 अगस्त से तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल ने बताया कि पुल की लोड टे¨स्टग की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही पुल की तकनीक लोड टे¨स्टग होगी पुल को वाहनों की सुचारू आवाजाही शुरू की जाएगी।

chat bot
आपका साथी