बिन पानी नहीं हो पा रही धान की फसल की रोपाई

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: ग्राम डुंडा के ग्रामीणों ने बंद पड़ी ¨सचाई लिफ्ट योजना को सुचारु करने के लि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 05:58 PM (IST)
बिन पानी नहीं हो पा रही धान की फसल की रोपाई
बिन पानी नहीं हो पा रही धान की फसल की रोपाई

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: ग्राम डुंडा के ग्रामीणों ने बंद पड़ी ¨सचाई लिफ्ट योजना को सुचारु करने के लिए जिलाधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव के ग्रामीण ¨सचाई भूमि पर निर्भर है। छह महीने से मशीन खराब पड़ी हुई है। जिससे ग्रामीणों की धान की फसल बर्बाद हो रही है। बंद पड़ी मशीन के बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। काश्तकारों का कहना है उन्होंने ंिसंचाई विभाग के कहने पर धान की नर्सरी डाली थी। अब रोपाई का समय आ गया है, लेकिन बिना पानी से कैसे खेतों में रोपाई होगी। काश्तकारों ने सिंचाई की समस्या का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पीडी जोशी, रुकमा देवी, विरेंद्र ¨सह, रामकौरा, माया देवी, सोना देवी, प्रेम ¨सह, जयराम ¨सह, शांतिलाल, भरत ¨सह, कीर्तिमणी, ज्ञान ¨सह, धर्मेंद्र, कुलवीर बचन ¨सह, मंगल ¨सह, रणवीर ¨सह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी