कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार के आंखों में छलके आंसू

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ : यमुनोत्री के वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रीतम ¨सह पंवार ने आगामी वि

By Edited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 01:00 AM (IST)
कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार  के आंखों में छलके आंसू

संवाद सूत्र, चिन्यालीसौड़ : यमुनोत्री के वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रीतम ¨सह पंवार ने आगामी विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट से चुनाव न लड़ने के एलान के बाद चिन्यालीसौड़ में यमुनोत्री क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री सीट पर दल का प्रत्याशी उतारने और किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए इसका फैसला कैबिनेट मंत्री प्रीतम पंवार पर छोड़ा है।

सोमवार को नागणी चिन्यालीसौड़ में एक होटल में कैबिनेट मंत्री प्रीतम ¨सह पंवार ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान वह काफी भावुक भी नजर आए। मंजर यह था कि कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान उनके आंसू भी छलक आए। रूंधे कंठ से उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में प्रीतम पंवार ने कहा कि यमुनोत्री के लोग हमेशा उनके हृदय में रहेगी तथा यहां के लोगों का हमेशा सम्मान करूंगा। मंत्री ने कहा कि यमुनोत्री सीट पर समय और परिस्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा कि प्रत्याशी उतारना है कि नहीं। यह कार्यकर्ताओं की सलाह और परिस्थितियां तय करेंगी। उल्लेखनीय है कि इस बार कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह धनोल्टी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बैठक में यूकेडी के जिला अध्यक्ष भरत ¨सह नाथ, प्रमुख विजेंद्र रावत, भरत चंद रमोला, जोत ¨सह बिष्ट, कमल नौटियाल,आलेंदर कैंतुरा,शीशपाल बिष्ट, अनिल, राकेश मेहरा, मदन, राजेन्द्र पंवार, शूरवीर मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी