विधायक ने जानी टकनौर क्षेत्र की समस्या

उत्तरकाशी: विधायक गंगोत्री विजयपाल ¨सह सजवाण ने उपला टकनौर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। सा

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 06:53 PM (IST)
विधायक ने जानी टकनौर क्षेत्र की समस्या

उत्तरकाशी: विधायक गंगोत्री विजयपाल ¨सह सजवाण ने उपला टकनौर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही गंगोत्री हाईवे की स्थिति भी जानी। विधायक विजयपाल ने डबरानी पर हो रहे भूस्खलन को देखते हुए बीआरओ को निर्देश दिए कि वायर क्रेट एवं सुरक्षा दीवार लगाएं। पानी की निकासी के लिए सुरक्षित नाली का निर्माण करने को कहा। टकनौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में नकदी फसल तैयार होने वाली है। उन्होंने सड़क को सुचारु रखने की मांग की। विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि सरकार हर स्तर पर ग्रामीण कास्तकारों के लिए काम कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द मार्ग सुचारु रखने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी