लोक अदालत में हुआ 37 वादों का निस्तारण

उत्तरकाशी : दीवान न्यायालय उत्तरकाशी में जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जीएस धर्मशक्तू

By Edited By: Publish:Sun, 29 May 2016 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 04:03 PM (IST)
लोक अदालत में हुआ 37 वादों का निस्तारण

उत्तरकाशी : दीवान न्यायालय उत्तरकाशी में जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जीएस धर्मशक्तू की अध्यक्षता में लोक अदालत आयोजित की। इसमें जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों व सिविल जज जूडि न्यायालय पुरोला, बड़कोट में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी की अदालत में फौजदारी के 104 वाद लिए गए। इनमें 27 वादों का निस्तारण हुआ तथा 75 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी ललिता ¨सह की अदालत में फौजदारी के 4 वाद लिए गए, जिनमें एक वाद का निस्तारण किया तथा 250 रुपये का अर्थदंड वसूल हुआ। न्यायिक मजिस्ट्रेट बड़कोट राजेश कुमार व्यास की अदालत में फौजदारी के 10 वाद लिए गए, जिनमें 4 वादों का निस्तारण हुआ तथा 3700 अर्थदंड वसूल हुआ। वहीं परगना मजिस्ट्रेट डुंडा की अदालत में फौजदारी के पांच वाद लिए गए। इनमें पांचों वादों का निस्तारण हुआ तथा 14 व्यक्ति लाभांवित हुए।

chat bot
आपका साथी