यमुनोत्री में बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

संवाद सूत्र, बड़कोट: रविवार शाम को आए तेज तूफान तथा बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम को जहां

By Edited By: Publish:Sun, 22 May 2016 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2016 10:21 AM (IST)
यमुनोत्री में बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त

संवाद सूत्र, बड़कोट: रविवार शाम को आए तेज तूफान तथा बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम को जहां यमुनोत्री में तथा धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में हुई भारी बारिश से काफी देर तक पैदल मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई।

रविवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग सहित यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को भी बारिश तथा जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर बड़कोट के निकट यमुनोत्री हाईवे पर सरुखेत में तेज तूफान के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। साथ ही यमुनोत्री हाईवे पर ही खरादी के पास भी पेड़ गिरने से हाईवे बंद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिसमें तीर्थयात्री सहित स्थानीय लोग भी जाम में फंसे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सूचना मिलते ही एनएच कर्मियों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। साथ ही तेज तूफान से बड़कोट गांव में दो घरों की छतें उड़ गई हैं। मौके पर मौजूद बड़कोट थानाध्यक्ष संतोष कुंवर ने बताया है कि तेज तूफान से यमुनोत्री हाईवे पर गिरे पेड़ों को एनएच कर्मियों द्वारा हटा दिया गया है तथा मार्ग पर यातायात सुचारु हो गया है।

chat bot
आपका साथी