पहाड़ी से गिरा, पत्थर दो यात्री घायल

बड़कोट (उत्तरकाशी): यमुनोत्री धाम की यात्रा को जा रहे दो यात्री पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आन

By Edited By: Publish:Sat, 21 May 2016 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2016 08:34 PM (IST)
पहाड़ी से गिरा, पत्थर  दो यात्री घायल

बड़कोट (उत्तरकाशी): यमुनोत्री धाम की यात्रा को जा रहे दो यात्री पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती कराया गया। इसमें गंभीर घायल एक यात्री को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया।

शनिवार दोपहर को जानकी चट्टी से आगे राममंदिर के पास पैदल मार्ग पर यह हादसा हुआ। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में आने से कारीअदि नारायण (55 वर्ष) पुत्र कारी ऐप्ला नायूडू निवासी गांधी नगर विशाखापत्तनम आंध्रप्रदेश और स्थानीय खरसाली निवासी सतीश (30 वर्ष) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कारीआदि नारायण की हालत गंभीर होने पर उसे हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया। जबकि सतीश को सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी