उत्तराखंड सुरक्षित

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के विकास को विशेष यो

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2015 04:10 AM (IST)
उत्तराखंड सुरक्षित

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के विकास को विशेष योजना बनाने की बात कही। खरसाली में उन्होंने यमुनोत्री धाम को राज्य का विशेष मंदिर का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने उत्तराखंड राज्य को सुरक्षित बताते हुए देश और दुनिया के लोगों से यात्रा पर आने की अपील की।

मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खरसाली पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रा को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार को यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन समारोह में मौजूद रहने को कहा। जबकि जीएमवीएन के एमडी सी. रविशंकर को यात्रा व्यवस्था के हर इंतजाम पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि यमुनोत्री मंदिर चार धाम यात्रा का पहला धाम है। लिहाजा सरकार इसे विशेष मंदिर का दर्जा दे रही है। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने धार्मिक पर्यटन की कालिंदी, गरुड़ गंगा और यमुनोत्री महायोजना में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा कि वे इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श और रायशुमारी कर जल्द ही कोई कदम उठाएंगे। खरसाली से यमुना की डोली विदाई के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी डोली को कंधा देकर यात्रा के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर से गंगोत्री धाम का रुख किया। हर्षिल तक हेलीकॉप्टर व उसके बाद सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री गंगोत्री धाम पहुंचे, जहां उन्होंने कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत के बाद अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान गंगोत्री विधायक व संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री से गंगोत्री मंदिर समिति की मदद करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री धाम के विकास के लिए विशेष कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। इसमें तीर्थपुरोहितों के साथ ही व्यापारी, साधू समाज व स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्य सचिव एन. रविशंकर, जिलाधिकारी इंदूधर बौड़ाई, एसडीएम हरिगिरी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी