सभासदों ने फूंका नगर पालिका का पुतला

उत्तरकाशी : जेएनयूआरएम योजना के तहत कार्यो के आवंटन से गुस्साए सभासदों ने गुरुवार को नगर पालिका परिष

By Edited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2015 04:10 AM (IST)
सभासदों ने फूंका नगर पालिका का पुतला

उत्तरकाशी : जेएनयूआरएम योजना के तहत कार्यो के आवंटन से गुस्साए सभासदों ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद का पुतला फूंका। नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

गुरुवार को नगर पालिका परिसर में धरना देने के बाद सभासद व एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विश्वनाथ चौक पहुंचे। जहां सभासदों ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सभासद सुनील लिंगवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद में लंबे समय से कई अनियमितताएं चली आ रही हैं। इन्हें लेकर स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष अनजान बनी हुई है, जबकि सभासदों को नगर पालिका के किसी भी निर्णय में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसके बाद सभासदों ने नगर पालिका परिषद के पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर सभासद हरीश डंगवाल, रविंद्र जोशी, भूदेव कुड़ियाल, अरविंद उनियाल, गोदांबरी थलवाल, जगदंबा रावत, राजेश उप्पल, कैलाश नेगी, दीपक नेगी, विनोद नेग, विरेंद्र अवस्थी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी