वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बीती देर शाम बाइक से शहर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन रौंदकर निकल गया। उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाते समय उसने रास्ते पर दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 05:52 PM (IST)
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
वाहन की टक्कर से युवक की मौत

संसू, गूलरभोज : बीती देर शाम बाइक से शहर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन रौंदकर निकल गया। उपचार वास्ते ले जाते समय युवक ने रास्ते पर दम तोड़ दिया।

मजरा विधि, खानपुर पश्चिम निवासी खुशीराम (35) पुत्र रामलाल गुरु वार शाम करीब साढ़े सात बजे अनाज मंडी गदरपुर जाने की बात कह बाइक से निकला था। घर से कुछ फासले पर ही गांव पत्थरकुई के समीप सामने से आया अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार फरार हो गया। गंभीर हालत में वह सड़क पर गिर गया। राह निकलते कुछ लोगों ने जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय उसने रास्ते पर दम तोड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक पत्नी समेत तीन मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया।

chat bot
आपका साथी