देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकार्यरिणी गठित

काशीपुर में देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 12:25 AM (IST)
देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकार्यरिणी गठित
देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकार्यरिणी गठित

जासं, काशीपुर : देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुमित कुमार सौदा को अध्यक्ष और राजीव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत हुए।

मंगलवार को नगर निगम प्रांगण स्थित संघ कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू व प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक की देखरेख नगर निगम संघ शाखा का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से सुमित कुमार सौदा को अध्यक्ष, राजीव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता व चमन देवी को उपाध्यक्ष, विरेंद्र मुल्तानी को महासचिव, रजत शिवा को सचिव, राजू छोटे को संगठन मंत्री, प्रशांत कुमार को प्रचार मंत्री, अंशु सोदा को कोषाध्यक्ष, रामकिशोर गुद्दड़ को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। महेश वरदान, अजय जोन, साहिल गुड्डू को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके अलावा मोहल्ला समिति के लिए अमित टांक को अध्यक्ष, महेंद्र प्रसादी को उपाध्यक्ष, हुकुम सिंह को सचिव व मुकेश को उपसचिव मनोनीत किया गया।

chat bot
आपका साथी