श्रमिकों ने मनाया भारत बचाओ दिवस

रुद्रपुर में श्रमिकों ने भारत बचाओ दिवस के रूप अगस्त क्रांति को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:16 AM (IST)
श्रमिकों ने मनाया भारत बचाओ दिवस
श्रमिकों ने मनाया भारत बचाओ दिवस

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : श्रमिकों ने भारत बचाओ दिवस के रूप अगस्त क्रांति को याद किया। श्रमिकों ने कहा कि श्रम कानूनों को खत्म करने से मजदूरों का शोषण बढ़ेगा, जिसके लिए राज्य व केंद्र सरकार को आगे आने की जरूरत है। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न संगठनों ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया।

जिला मुख्यालय के आंबेडकर पार्क में रविवार को करीब 11 बजे से श्रमिक संयुक्त मोर्चा के सदस्य एकत्र हुए, जिसमें मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान, मासा ने भारत बचाओं का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों को खत्म कर रही है और उसे निष्प्रभावी बना रही है। इसके चलते मजदूरों के लंबे संघर्षों के दौरान हासिल अधिकार खत्म हो रहे हैं। एक तरफ केंद्र सरकार देश में 50 लाख रोजगार देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक व सरकारी क्षेत्र को निजी हाथों में बेच रही है। वक्ताओं ने कोरोना काल में फैक्ट्रियों में सुरक्षा देने, कोरोना से मारने वाले मजदूरों को मुआवजा देने, म•ादूर विरोधी श्रम सुधारों को वापस लेने, बेरोजगार मजदूरों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देने आदि की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुल, दिनेश तिवारी, केके बोरा, सुरेंद्र, दिनेश, भट्ट, राजेंद्र प्रसाद, निरंजन लाल, अमर सिंह, सौरभ पटेल, कैलाश पांडे, राजदीप बाटला, प्रकाश नेगी, कमलेश कार्की, राजू सिंह, दीपक सनवाल, पूरन पांडे, महिपाल सिंह, रविद्र शर्मा, विनोद, आदिल, विजय शर्मा आदि ने संबोधित किया। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने क्रांति दिवस के अवसर पर रुद्रपुर ब्लॉक परिसर में स्थित स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष मनोहर चंद्र लोहनी, सुभाष मिश्र, हंसी बिष्ट, हरेंद्र पांडेय, धर्मानंद नैनवाल, गणेश पांडेय, नरेंद्र राजभर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी