महिलाओं ने एसएसबी जवानों के बांधी राखी

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला विंग ने रक्षा बंधन पर्व को लेकर जवानों को राखी बांधी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:34 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:34 PM (IST)
महिलाओं ने एसएसबी जवानों के बांधी राखी
महिलाओं ने एसएसबी जवानों के बांधी राखी

संवाद सहयोगी, खटीमा: उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला विंग ने रक्षा बंधन पर्व को लेकर देश की सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

पंजाबी महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष सोनिया सुनेजा के नेतृत्व में महिलाएं शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के कालापुल व मेलाघाट चेक पोस्ट पर पहुंची। जहां उन्होंने सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के हाथों में राखी बांधी। साथ ही मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के वीर जवानों के वजह से ही अपने घरों में महफूज रहते हैं। जो देश सेवा के लिए अपने घरों को छोड़कर सरहदों पर हमारी हिफ ाजत में लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन भी इसी उद्देश्य से किया गया है कि जवानों को अपने-अपने घरों से दूर रहने का अहसास ना हो सके। इस मौके पर मनोज वाधवा, पूजा बत्रा, प्रियांशी पुन्यानी, हरीश बत्रा, रोशन लाल ग्रोवर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी