दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 09:22 PM (IST)
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला
दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

संवाद सहयोगी, बाजपुर : दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सोमवार को पिता के साथ केलाखेड़ा थाने पहुंची पीड़िता ने पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम शांति कॉलोनी गुमसानी निवासी पूनम पुत्री आनंद कुमार ने तहरीर में कहा है कि उसका विवाह फरवरी 2015 को ग्राम बद्रीपुर निवासी लखपत पुत्र रोबिन से हुआ था। घरवालों ने अपने मुताबिक काफी सामान भी दिया, मगर ससुराल वाले इससे नाखुश थे और 50 हजार रुपये व बाइक की मांग करने लगे। इसे लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा तो वह मायके आकर रहने लगी। 30 अक्टूबर 2017 को पंचायत कराकर ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। 21-22 जून की रात उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। जानकारी होने पर पिता आनंद कुमार ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी ससुराल वालों ने अभद्रता व मारपीट की। उन लोगों ने उनके बेटों ढाई वर्ष के वंश व छह माह के प्रियांशु को भी छीन लिया। महिला ने तहरीर में पति लखपत, सास कल्पना, ससुर रोबिन, सुनीता, जयमाला को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी