न्याय न मिलने पर महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

जागरण संवाददाता रुद्रपुर महिला का पति पहले युवती लेकर भाग गया इसके बाद भागी युवती के पक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 11:50 PM (IST)
न्याय न मिलने पर महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
न्याय न मिलने पर महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : महिला का पति पहले युवती लेकर भाग गया, इसके बाद भागी युवती के पक्ष ने मकान पर कब्जा कर लिया। साथ ही पीड़ित महिला से मारपीट कर घर से निकाल दिया। यही नहीं जब महिला किसी काम से हल्द्वानी गई तो पति ने उसे मारने का भी प्रयास किया। इन तमाम घटनाओं की तहरीर पीड़िता ने पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान महिला ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी दी है।

ट्रांजिट कैंप निवासी सर्वजीत ने बताया कि उसका विवाह प्रीत विहार निवासी युवक से हुआ था। विवाह को छह साल से अधिक हो गए हैं। कुछ माह पहले उसका पति एक युवती को भगाकर विवाह कर लिया। इसके बाद 11 फरवरी को युवती पक्ष के लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया। साथ ही उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने रुद्रपुर कोतवाली में की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सर्वजीत कौर का आरोप है कि बाद में उसका पति पांच साल के पुत्र को भी जबरन अपने साथ ले गया। एक मार्च को पीड़िता हल्द्वानी गई हुई थी। जहां उसके पति ने उसे घेर लिया और उसे पुलिस को की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पति ने उसकी जान लेने की कोशिश भी की। इस पर उसने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी