उमेश बने ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष

ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तराखंड की शिमला बहादुर स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में संगठन की मजबूती का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 11:09 PM (IST)
उमेश बने ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष
उमेश बने ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता,रुद्रपुर : ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तराखंड की शिमला बहादुर स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में संगठन की मजबूती व समस्याओं के समाधान पर गहन मंथन किया गया। महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित चंद्र कुमार जोशी ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश जोशी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकारिणी में इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक जगदीश चंद्र पांडेय को जिला महासचिव ओमगा स्कूल के प्रबंध निदेशक विपुल पांडेय को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही रागिनी मिश्रा को महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष, ओमेगा नेशनल स्कूल की प्रबंधक कमेटी के सदस्य पंकज पांडेय को महासचिव बनाया गया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित चंद्र कुमार जोशी ने कहा कि पदाधिकारियों से आशा है कि वह अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा की पहल को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जल्द ही वह सदस्यता अभियान चलाएंगे। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सुभाषिनी द्विवेदी, काशीपुर के नगर महासचिव अरविद शर्मा, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रुद्रपुर महानगर की महिला उपाध्यक्ष चंद्रकला रॉय मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर से समाज के कमजोर तबके की मदद करने का सुझाव दिया और समाज में व्याप्त वैमनस्य की भावना को दूर करने के लिए सार्थक पहलकदमी करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्यो के साथ देश की तरक्की में योगदान करने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी