दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू

संवाद सहयोगी, बाजपुर : दो दिवसीय ब्लॉक स्तर विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। खंड शिक्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 06:04 PM (IST)
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान  महोत्सव शुरू
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू

संवाद सहयोगी, बाजपुर : दो दिवसीय ब्लॉक स्तर विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। खंड शिक्षाधिकारी हवलदार प्रसाद, राजकीय इंटर कॉलेज बरहैनी के प्रधानाचार्य महेश कुमार व ब्लॉक विज्ञान समन्वयक मो. इदरीश वेग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया।

गांव बाजपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुए। बीईओ प्रसाद ने कहा कि देश ने विज्ञान के क्षेत्र में काफी तरक्की की है। इन बच्चों में से ही कई बच्चे कल बड़े वैज्ञानिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। समन्वयक वेग ने बताया कि विज्ञान महोत्सव का मुख्य विषय जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान है। इसी के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान मेले का आयोजन हो रहा है। विज्ञान प्रदर्शनी के उप विषय कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार तथा गणितीय प्रतिरूपण हैं। इनसे संबंधित मॉडल्स प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक विज्ञान महोत्सव में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर को रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का संचालन नबल ¨सह आजाद ने किया। इस मौके पर अजीम-प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ.विजय पांडेय, गांव बाजपुर के प्रधानाचार्य अरुण चौहान, आनंद विद्रोही, तारा दत्त जोशी, डीआर बाराकोटी, पंकज वर्मा, लक्ष्मी चौधरी, सुचिता गुप्ता, अब्दुल वहीद, एसके चंद्रा, हरीश चंद्र कश्यप, अर्जुन जौहरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी