ईद मनाने मौसा के घर पहुंचे दो भाइयों को हमला कर किया घायल

ग्राम पंचायत बरहैनी में मौसा के घर ईद मनाने पहुंचे दो युवकों को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल होने पर दोनों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 09:07 PM (IST)
ईद मनाने मौसा के घर पहुंचे दो भाइयों को हमला कर किया घायल
ईद मनाने मौसा के घर पहुंचे दो भाइयों को हमला कर किया घायल

बाजपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: ग्राम पंचायत बरहैनी में मौसा के घर ईद मनाने पहुंचे दो युवकों को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल होने पर दोनों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। 

दडियाल रामपुर निवासी दो सगे भाई बरहैनी में मौसा मुस्ताक अहमद  के घर ईद मनाने आए थे। बताया जा रहा है कि आसिफ और जमील अहमद पुत्र पुत्र पीर बक्श पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। इससे दोनों की हालत अत्यंत गंभीर है और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं घटना का पता चलते ही दडियाल रामपुर के लोग बाजपुर पहुंचने लगे। इसके चलते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। 

कोतवाल बीडी उनियाल बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बरहैनी चौकी का स्टॉप व अन्य पुलिस बल लगा दिया गया है। वहीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। उन्होंने पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया।

यह भी पढ़ें: घर में जबरन घुस रहे शराबी को रोका तो किशोरी के सिर पर मार दिया डंडा

यह भी पढ़ें: पुलिस पिटाई से घायल चालक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में साधु की पत्थरों से कूचकर हत्या, दहशत

chat bot
आपका साथी