चीनी मिल केन यार्ड परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी

संवाद सहयोगी बाजपुर चीनी मिल केन यार्ड परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 07:56 AM (IST)
चीनी मिल केन यार्ड परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी
चीनी मिल केन यार्ड परिसर में शव मिलने से फैली सनसनी

संवाद सहयोगी, बाजपुर : चीनी मिल केन यार्ड परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। वहीं परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दिए जाने के चलते पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

सहकारी चीनी मिल के केन यार्ड (गन्ना लदे वाहनों को खड़ा करने की जगह) परिसर में गुरुवार की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति को पड़ा देखा जिसकी जानकारी उन्होंने वार्ड सभासद मुकुंद शुक्ला व पूर्व सभासद राजकुमार को दे दी। कॉलोनी वासियों ने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति मृत पाया गया। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। कुछ देर बाद कोतवाल एनबी भट्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और शव का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इसी बीच मृतक की शिनाख्त सलीम उर्फ जग्गा (42) पुत्र रमजानी निवासी वार्ड-5 मुंड़िया पिस्तौर के रूप में हुई। सूचना दिए जाने पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए और जानकारी हासिल की। वहीं मौके पर पहुंचे मृतक के भाई अकील व अमीन ने पुलिस को अवगत कराया कि उनका भाई सलीम नशे का आदी हो गया था जिसके एक पैर में लगी चोट में सैपटिक हो गया, जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन नशे के कारण चोट सही नहीं हो पा रही थी। विगत दिवस वह घर से अचानक गायब हो गया था, जोकि गुरुवार को चीनी मिल के केन यार्ड परिसर में मृत पाया गया है। उन्होंने अत्यधिक नशे का सेवन करने से मौत होने की आशंका जताई है। साथ ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है जिसमें पुलिस को लिखित में दिया गया। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस घटना के चलते काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

chat bot
आपका साथी