चीनी मिलों में गन्ना क्रय सेंटर निर्धारित

जीवन ¨सह सैनी, बाजपुर : उत्तराखंड में नवीन पेराई सत्र को देखते हुए चीनी मिलों के गन्ना क्रय सेंटर निर्धारित किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:30 PM (IST)
चीनी मिलों में गन्ना क्रय सेंटर निर्धारित
चीनी मिलों में गन्ना क्रय सेंटर निर्धारित

जीवन ¨सह सैनी, बाजपुर : उत्तराखंड में नवीन पेराई सत्र को देखते हुए चीनी मिलों के गन्ना क्रय सेंटरों का निर्धारण कर दिया गया है, जिसमें सबसे अधिक लक्सर को 79 व सबसे कम नादेही को 24 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 31 हजार 971 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दो करोड़ 74 लाख 99 हजार ¨क्वटल गन्ने की अनुमानित पैदावार होगी, जबकि चीनी मिलों द्वारा एक करोड़ 50 लाख की पेराई किए जाने के इंतजाम किए गए हैं। लगभग सवा करोड़ ¨क्वटल गन्ना उप्र की चीनी मिलों को आपूíत होगा।

गन्ना विभाग द्वारा राज्य की चीनी मिलों के पेराई सत्र 2018-19 को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल किच्छा, बाजपुर और नादेही, देहादून की डोइवाला, हरिद्वार की लिब्बरेहडी, इकबालपुर, लक्सर को गन्ना क्षेत्रों का आवंटन किया गया है जिसमें किच्छा, लिब्बरेहडी में एक-एक, डोईवाला में तीन नए गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं जिससे किसानों को गन्ना आपूíत में सुविधा मिल सकेगी। सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि बाजपुर, इकबालपुर में 55-55, किच्छा में 69, नादेही में 24, डोईवाला में 49, लक्सर में 79, लिब्बरेहडी में 71 आवंटित किए गए हैं। गन्ना आयुक्त ललित मोहन रियाल ने चीनी मिल प्रबंधकों को समय से क्रय केंद्रों को स्थापित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र स्थापित नहीं होने पर गन्ना किसान इसका विरोध करेंगे तो इसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधकों की होगी। साथ ही चीनी मिलों का पेराई सत्र 30 नवंबर से प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इंसैट::

किस मिल को कितने गन्ने की आवश्यकता

क्रसं. नाम क्षमता आवश्यकता उत्पादन

01. बाजपुर 4000 टीसीडी 60 लाख ¨क्वटल 12298 90 लाख 39 हजार

02. किच्छा 4000 टीसीडी 60 लाख ¨क्वटल 12696 93 लाख 32 हजार

03. नादेही 2000 टीसीडी 30 लाख ¨क्वटल 06977 91 लाख 28 हजार

नोट:- उपरोक्त चीनी मिलों में सितारगंज, गदरपुर व निजी क्षेत्र की काशीपुर बंद हुई चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल भी सम्मिलित है।

chat bot
आपका साथी