सफाई कर्मियों की मांग राज्य स्तरीय

संस, सितारगंज : मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पालिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Mar 2018 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 29 Mar 2018 06:24 PM (IST)
सफाई कर्मियों की मांग राज्य स्तरीय
सफाई कर्मियों की मांग राज्य स्तरीय

संस, सितारगंज : मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों से वार्ता की, जिसमें कोई निर्णय नही निकल सका। अधिशासी अधिकारी शेखरचंद जोशी ने बताया कि कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग रखी है। उनकी यह समस्या स्थानीय स्तर की न होने राज्य स्तर की है। सरकार बढ़ोत्तरी का शासनादेश जारी करती है तो पालिका बोर्ड, अध्यक्ष को इस पर कोई आपत्ति नही है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी इसके बावजूद हड़ताल जारी रखे है। -इंसेट

मोर्चरी मशीन दी जाएगी

सितारगंज : नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव के मुताबिक कब्रिस्तान, शमशान घाट, चर्च को निश्शुल्क मोर्चरी मशीन यानि शव रखने वाला फ्रिज प्रदान करेंगे।

chat bot
आपका साथी