फर्जी वो¨टग पर होगा मुकदमा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: नगर निकाय चुनाव में फर्जी वो¨टग पर पुलिस शिकंजा कसेगी। इसके लि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 12:05 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 12:05 AM (IST)
फर्जी वो¨टग पर होगा मुकदमा
फर्जी वो¨टग पर होगा मुकदमा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर:

नगर निकाय चुनाव में फर्जी वो¨टग पर पुलिस शिकंजा कसेगी। इसके लिए बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही एक से अधिक जगह पर कोई वो¨टग करता पकड़ा गया तो उस पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

रविवार सुबह आठ बजे से नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बगवाड़ा मंडी में चुनाव डयूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया। कहा कि चुनाव शांति पूर्वक और निष्पक्ष कराना है। पो¨लग बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मी निष्पक्ष डयूटी करें। वह पर्यवेक्षक का मोबाइल नंबर भी नोट कर लें। सभी कर्मचारी एक दूसरे के संपर्क में रहें। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि फर्जी वो¨टग करने वालों पर नजर रखें। ऐसा मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके अलावा एक से अधिक मत का प्रयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।

============== 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे वाहन

रुद्रपुर: मतदान को मतदेय स्थल पर आने वाले लोगों के निजी वाहनों को 200 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। जहां से मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए पैदल ही केंद्र पर जाना होगा। इसके लिए केंद्र से 200 मीटर पहले पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

============

फोर्स:::

एएसपी - चार

क्षेत्राधिकारी - सात

निरीक्षक - 16

उप निरीक्षक - 159

हेड कांस्टेबल - 145

कांस्टेबल - 1197

महिला कांस्टेबल - 247

होमगार्ड - 550

पीआरडी - 141

पीएसी - 9 कंपनी

============ चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। फर्जी वो¨टग और बूथ कैप्च¨रग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। एक से अधिक बार मतदान करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी, यूएस नगर

chat bot
आपका साथी