ओपन महिला में श्रेया, पुरुष वर्ग में सूर्यप्रकाश चैंपियन

जागरण संवाददाता, किच्छा : उत्तराखंड शतरंज संघ की ओपन शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में श्रेया नेगी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 06:09 PM (IST)
ओपन महिला में श्रेया, पुरुष वर्ग में सूर्यप्रकाश चैंपियन
ओपन महिला में श्रेया, पुरुष वर्ग में सूर्यप्रकाश चैंपियन

जागरण संवाददाता, किच्छा : उत्तराखंड शतरंज संघ की ओपन शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में श्रेया नेगी व पुरुष वर्ग में सूर्यप्रकाश पोखरियाल ने चैंपियनशिप हासिल की। चयनित खिलाड़ी दिसंबर में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। समापन समारोह में उत्तराखंड में शतरंज को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

स्थानीय होटल सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया। महिला वर्ग में मोरिषी ¨सह उप विजेता रही। पुरुष वर्ग में पौड़ी गढ़वाल के सार्थक रावत ने दूसरा, अरुण प्रकाश तिवारी ने तीसरा व रवि रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालिका वर्ग में हल्द्वानी की आयुषि कांडपाल विजेता व कशिश बिष्ट उप विजेता रही। अंडर 19 बालक वर्ग में उत्तरकाशी के विजय चौहान, हल्द्वानी के प्रायुश फुलारा, प्रखर कोठारी, लालकुआं के हिमांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान हासिल कर नेशनल टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरज ¨सह रघुवंशी ने शतरंज में उत्तराखंड की स्थिति पर ¨चता व्यक्त की। समारोह के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष धीरज ¨सह रघुवंशी की माता जी डॉ. नीलिमा ¨सह के हाल ही में हुए निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संजीव चौधरी, मृत्युंजय ¨सह, ईश्वरी दत्त तिवारी, राजीव चौधरी, अमित गंगवार, नकुल चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी