बीज निगम के कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन, आक्रोश

संस, रुद्रपुर : बीज निगम के कर्मचारियों को छह माह से वेतन न मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा है। उ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:51 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:51 PM (IST)
बीज निगम के कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन, आक्रोश
बीज निगम के कर्मचारियों को छह माह से नहीं मिला वेतन, आक्रोश

संस, रुद्रपुर : बीज निगम के कर्मचारियों को छह माह से वेतन न मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने निदेशालय में वेतन की मांग जल्द पूरी करने को कहा है। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

राजकीय वाहन चालक महासंघ ने प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह एवं मंत्री ज्वाला प्रसाद मिश्रा ने कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो संगठन आंदोलन व कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगा।

chat bot
आपका साथी