सात दावेदारों ने लिए नाम वापस

संवाद सहयोगी,रुद्रपुर : जिला बार बार एसोसिएशन के चुनाव को दाखिल नामांकन पत्रों के वापसी की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 07:25 PM (IST)
सात दावेदारों ने लिए नाम वापस
सात दावेदारों ने लिए नाम वापस

संवाद सहयोगी,रुद्रपुर : जिला बार बार एसोसिएशन के चुनाव को दाखिल नामांकन पत्रों के वापसी की तय आखिरी तारीख को उपाध्यक्ष पद के दो दावेदारों समेत विभिन्न पदों पर सात दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार एक दूसरे को टक्कर देंगे। वहीं नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष कलक्ट्रेट पद पर नवीन त्रिपाठी व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

28 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए दाखिल नामांकन वापस लेने की शुक्रवार को आखिरी तारीख थी। तय समय तक उपाध्यक्ष कलक्ट्रेट पद पर शिव कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अनीता सक्सेना, सचिव पद पर नवीन चंदोला, उपसचिव पद पर कमल कुमार चिलाना, लेखा परीक्षक पद पर राजीव कुमार, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर पर मनोज कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि अब अध्यक्ष पर पर वीरेंद्र गोस्वामी, दयानंद जायसवाल, खड़क ¨सह व धीरेंद्र ¨सह , उपाध्यक्ष पद मोहन भंडारी, सोहन ¨सह, सचिव पद पर नरेश व सूरज, उपसचिव पद पर पावेल कठायत, अब्दुल नसीम, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र ¨सह, अभय ¨सह, लेखा परीक्षक पद पर मनोज कुमार व सरिता सक्सेना, पुस्तकालयध्यक्ष पद पर गो¨वद लाल व जयंत दास, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जावेद हुसैन, गिरीश व कमल चुनावी मैदान में बचे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है, इसका उल्लंघन करने वाले पर पांच हजार का जुर्माना किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी