राज्यभिषेक के साथ रामलीला मंचन का हुआ समापन

खटीमा में कुटरी में चल रहे श्रीराम लीला मंचन का भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन का समापनर हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 04:42 PM (IST)
राज्यभिषेक के साथ रामलीला मंचन का हुआ समापन
राज्यभिषेक के साथ रामलीला मंचन का हुआ समापन

संवाद सहयोगी, खटीमा : कुटरी में चल रहे श्रीराम लीला मंचन का भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक व हवन यज्ञ तथा भंडारे के साथ समापन हो गया। साथ ही मंचन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मची रही।

कुटरी में श्रीराम लीला मंचन के आखिरी दिन भगवान राम एवं रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। लंकापति रावण श्रीराम के हाथों मारा जाता है। इसके बाद श्रीराम विभीषण को लंका का राजपाट सौंपकर पत्‍‌नी सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट आते है। जहां नगरवासी उनका भव्य स्वागत करते है। इसके बाद प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। शुक्रवार को श्रीराम यज्ञ, हवन व भंडारे के साथ लीला मंचन का समापन हुआ। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मदन सिंह संजू, व्यवस्थापक गोपाल सिंह मेहता, गोपाल सिंह बिष्ट, पूरन जोशी, भगवान सिंह रूमाल, भरत सिंह खनका, पंकज मेहता आदि मौजूद थे। इधर चटियाफार्म में लीला मंचन के नवें दिन अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि प्रसंगों का स्थानीय कलाकारों ने शानदार मंचन किया। संचालन धीरेंद्र भट्ट ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, कुंदन सिंह मेहरा, हिम्मत सिंह खड़ायत, श्याम सुंदर भट्ट, दीपा मेहरा, हेमा परिहार आदि मौजूद थे। वहीं बिचपुरी में विभिन्न दृश्यों का जीवंत मंचन किया गया। इस दौरान सुरेश चंद राजा, कैलाश देऊपा, कै.वीर बहादुर चंद, कृष्ण चंद, हीरा चंद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी