ट्रांसपोर्टर की मौत पर फूटा गुस्सा

जागरण संवाददाता, किच्छा : भाजपा कार्यालय में जहर खाकर पहुंचे हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर की मौत पर शहर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jan 2018 04:33 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 07:56 PM (IST)
ट्रांसपोर्टर की मौत पर फूटा गुस्सा
ट्रांसपोर्टर की मौत पर फूटा गुस्सा

जागरण संवाददाता, किच्छा : भाजपा कार्यालय में जहर खाकर पहुंचे हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर की मौत पर शहर में गुस्सा फूट गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांसपोर्टर की मौत पर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंक हिटलरशाही नीतियों से बाज आने को कहा।

कर्ज से परेशान हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर के जहर खाने से उपचार के दौरान उसकी मौत पर माहौल किच्छा में भी भड़क उठा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के दुष्परिणाम बाहर आने लग गए हैं। पहले परेशान किसानों ने आत्महत्याएं की और अब ट्रांसपोर्टर भी इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हो गए हैं। कहा कांग्रेस लगातार सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर विपक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रही है। पर सत्ता के मद में चूर मोदी सरकार पर कांग्रेस के सुझाव को दरकिनार कर मनमानी पर उतारू है। जिसका जनता में आक्रोश दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार ¨सह, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व दर्जामंत्री डा. गणेश उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजर ¨सह, मंडी सभापति रमेश तिवारी, कृष्ण कुमार ¨सह, दर्शन कोली, बंटी पपनेजा, करमजीत ¨सह लक्की, केवल हुड़िया, फिरदौस सलमानी, इदरीस कुरैशी, संदीप कुमार, इदरीस कुरैशी, पप्पू सलमानी, नितिन शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी