कर्ज के बोझ से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी

जासं, काशीपुर : टांडा उच्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित प्रॉपर्टी डीलर ने कर्ज के बोझ से तंग आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM (IST)
कर्ज के बोझ से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी
कर्ज के बोझ से प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी

जासं, काशीपुर : टांडा उच्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित प्रॉपर्टी डीलर ने कर्ज के बोझ से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शुगर फैक्ट्री, बनबसा कॉलोनी निवासी विकास चंद्र शर्मा पुत्र स्व. दर्शन कुमार शर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। डेढ़ साल पहले वह परिवार के साथ कॉलोनी में आया था। पहले वह भाई विशाल के साथ खड़कपुर-देवीपुरा में रहता था।

सोमवार सुबह वह साइड पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ समय बाद उसकी तीन बेटियां भी साइड पर पहुंची थीं। 11 बजे के करीब वह बेटियों को साथ लेकर भाई के मकान में छोड़कर आ गया था। डेढ़ बजे बड़ी बेटी मन्नू ने पिता को पास के ही मकान में फंसे से लटका देखकर मां को सूचना दी। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। भाई विशाल ने बताया कि भाभी और पत्नी में अनबन होने की वजह से मृतक उससे अलग हुआ था। पत्नी पूजा शर्मा ने बताया कि रविवार रात पति 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों का झगड़ा हुआ था। पति ने उस पर कर्ज कराने का आरोप लगाया था। गुस्से में सोमवार सुबह तीन बजे मृतक घर से निकल गया था। मृतक के तीन बेटी मन्नू, राशि और तनवी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।

chat bot
आपका साथी