विवादित जमीन पर पहुंचा प्रशासन

संवाददाता, सितारगंज : भूमि विवाद का जायजा लेने प्रशासन की टीम बुधवार को बाइपास पहुंची। तहसीलदार ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 09:36 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 09:36 PM (IST)
विवादित जमीन पर पहुंचा प्रशासन
विवादित जमीन पर पहुंचा प्रशासन

संवाददाता, सितारगंज : भूमि विवाद का जायजा लेने प्रशासन की टीम बुधवार को बाइपास पहुंची। तहसीलदार ने वहां मौजूद सरकारी भूमि की पैमाइश भी कराई।

वार्ड आठ बाईपास मार्ग पर अशोक कुमार और नंदा बल्लभ जोशी के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया है। दोनों पक्ष वहां निर्माण करा रहे हैं। दोनों पक्षों को आपत्ति है कि वे अपनी जमीन की सीमा से बढ़कर निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर नंदा बल्लभ ने एसडीएम से शिकायत की है। आरोप है कि दूसरा पक्ष उन्हें जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहा है। इसी शिकायत पर बुधवार को मामले की जानकारी लेने तहसीलदार सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भूमि का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर हालात की जानकारी ली है। फौरी तौर पर पैमाइश भी कराई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी लेने के बाद वे रिपोर्ट एसडीएम को भेजेंगे। इस दौरान एसआई सतीश कापड़ी, बीसी रमोला, पटवारी राम औतार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी