पंचायत चुनाव में पुलिस ने 7118 लोगों पर कसा शिकंजा

जागरण संवाददाता रुद्रपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस सत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 11:05 PM (IST)
पंचायत चुनाव में पुलिस ने 7118 लोगों पर कसा शिकंजा
पंचायत चुनाव में पुलिस ने 7118 लोगों पर कसा शिकंजा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क रही। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 469 मामलों में 7118 लोगों को पाबंद किया गया। अवैध शस्त्र रखने के मामले में 17 लोग गिरफ्तार किए गए। इसके साथ ही नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले 313 लोगों को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शुरू होते ही पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई थी। इसके लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 13 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पुलिस ने सर्वाधिक कार्रवाई नशीले पदार्थ के तस्करों के खिलाफ की। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि कच्ची शराब में 334 केस दर्ज किए। 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच 14741 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 40 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज कर 43 तस्कर गिरफ्तार किए। उनसे 5661 ग्राम चरस, अफीम, स्मैक, डोडा बरामद किया गया। इसके साथ ही जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा ब्लॉक में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 7118 लोगों को पाबंद किया। एसपी क्राइम

ने बताया कि यह कार्रवाई पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की समाप्ति तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी