ठुकराल की ठसक रोकने वाले पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

शहर विधायक राजकुमार ठुकराल फिर सुर्खियों में हैं। मतदान समय अवधि पूरी होने के बाद विधायक को केंद्र में नहीं घुसने देने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 04:27 PM (IST)
ठुकराल की ठसक रोकने वाले पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
ठुकराल की ठसक रोकने वाले पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : शहर विधायक राजकुमार ठुकराल फिर सुर्खियों में हैं। मतदान समाप्ति के बाद वार्ड दो में केंद्र में घुसने की उनकी कोशिश और पार्षद प्रत्याशी से गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उनकी ठसक को रोकने वाले दोनों पुलिस कर्मियों को एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सम्मानित करने की घोषणा की है।

ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो में रविवार शाम पांच बजते ही पुलिस कर्मियों ने मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया था। इस बीच कुछ वोटर मतदान को पहुंचे तो गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पांच बजने का हवाला देते हुए रोक लिया। इसी बीच विधायक राजकुमार ठुकराल भी केंद्र पहुंच गए। कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी मोनू निषाद ने विधायक के भी केंद्र में प्रवेश पर आपत्ति जताई। इससे भड़के ठुकराल पार्षद प्रत्याशी से गाली-गलौज करने लगे। इसका वीडियो वायरल होने से मामला सुर्खियों में आ गया। पार्षद प्रत्याशी ने अभद्रता का आरोप लगा पुलिस को तहरीर भी दी। मामला एसएसपी कृष्ण कुमार वीके तक पहुंचा तो उन्होंने विधायक के दबाव में न आने वाले गेट पर तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। वहीं विधायक के खिलाफ की गई शिकायत की भी ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वर्जन:::

चुनाव ड्यूटी में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। वे विधायक के दबाव में नहीं आए। दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। विधायक के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच की जा रही है।

-कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी, यूएसनगर

chat bot
आपका साथी