अब कामन नदी पर वन विभाग ने लगाया पहरा

खटीमा में वन विभाग ने कामन नदी पर पहरा सख्त कर दिया है। इसके तहत विभाग ने वन कर्मियों के अलावा मुखबिरों को भी नदी क्षेत्र में तैनात किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 05:16 PM (IST)
अब कामन नदी पर वन विभाग ने लगाया पहरा
अब कामन नदी पर वन विभाग ने लगाया पहरा

संस, खटीमा : अब वन विभाग ने कामन नदी पर पहरा सख्त कर दिया है। इसके तहत विभाग ने वन कर्मियों के अलावा मुखबिरों को भी नदी क्षेत्र में तैनात किया है। ताकि किसी भी दशा में नदी से उपखनिज का अवैध खनन ना हो सके।

तराई पूर्वी वन प्रभाग की उपडिवीजन खटीमा के अंतर्गत किलपुरा, सुरई व खटीमा रेंज के घने जंगल है। जो वन संपदा एवं वन्य जीवों से भरपूर है। इसके अलावा जंगल स्थित नदी-नालों में रेता, बजरी, पत्थर व आरबीएम का अपार भंडार है। जिन पर हमेशा खननकर्ताओं की निगाहें गड़ी रहती है। आए दिन नदी-नालों से उपखनिज चोरी के मामले प्रकाश में आते रहते है। किलपुरा रेंज में ही पिछले पंद्रह दिनों के भीतर वन कर्मियों द्वारा तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को उपखनिज की चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है। इसको देखते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी शिवराज चंद के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी लव नक्षत्र शाह ने कामन नदी की निगरानी के लिए वन कर्मियों को तैनात किया है। जो 24 घंटे नदी पर अपनी निगरानी रखेंगे। एसडीओ चंद ने बताया कि इसके अलावा मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया है। जो नदी में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी विभाग से साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे काफी हद तक नदी से उपखनिज की चोरी पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि नदी-नालों से किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर वाहन सीज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन विभाग द्वारा कड़े तेवर अपनाए जाने के बाद खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

chat bot
आपका साथी