विधायक जी! हमें उजड़ने से बचा लो

संवाद सहयोगी, खटीमा : सांसद आदर्श ग्राम सरपुड़ा बग्घा चौवन के ग्रामीणों ने विधायक पुष्कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 05:26 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 05:26 PM (IST)
विधायक जी! हमें उजड़ने से बचा लो
विधायक जी! हमें उजड़ने से बचा लो

संवाद सहयोगी, खटीमा : सांसद आदर्श ग्राम सरपुड़ा बग्घा चौवन के ग्रामीणों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन पर मंडरा रहे संकट से उबारने का अनुरोध किया।

बग्घा चौवन के ग्रामीण शनिवार को लोनिवि अतिथि गृह में विधायक से मिले। कहा कि बग्घा चौवन अधिकांश पूर्व सैनिकों के परिवार बसे हैं। इसके अलावा वहां पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने अपने जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगाकर आशियाने बनाए हैं। 70 के दशक में उन्हें वहां पर बसाया गया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उन पर विस्थापित होने का संकट मंडराने लगा है। उनकी कई पीढि़यां सुदूरवर्ती बग्घा चौवन गांव में ही पली बढ़ी हैं। ऐसे में अब यदि उन्हें उजाड़ा जाता है तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने विधायक से उनकी इस गंभीर समस्या के निराकरण की गुहार लगाई। विधायक ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश का अध्ययन किया जा रहा है। सभी वैधानिक पहलुओं पर विचार चल रहा है। मामले में विधि विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। इसके बाद ही समस्या का हल निकाला जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोहन चुफाल, ग्राम प्रधान अतीक अहमद, शेर सिंह, बहादुर सिंह, बिशन सिंह, महेश सिंह, नंदलाल, देवेंद्र, मनोहर सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, गणेश सिंह, रमाशंकर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी