पदमिनी बनी वॉयस ऑफ नोजगे

संवाद सहयोगी, खटीमा : नोजगे पब्लिक स्कूल में आयोजित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी में मासूम बच्चों न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 05:37 PM (IST) Updated:Sat, 24 Feb 2018 05:37 PM (IST)
पदमिनी बनी वॉयस ऑफ नोजगे
पदमिनी बनी वॉयस ऑफ नोजगे

संवाद सहयोगी, खटीमा : नोजगे पब्लिक स्कूल में आयोजित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी में मासूम बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान पदमिनी सिंह वॉयस ऑफ नोजगे व दिव्या जोशी लिटिल चैंप ऑफ नोजगे बनी।

आयोजन का शुभारंभ किच्छा शुगर मिल की महाप्रबंधक दीप्ती सिंह दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने-गलती से मिस्टेक, कान्हा सो जा जरा आदि गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। पदमिनी व दिव्या ने अपने मधुर स्वर में गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। यूकेजी के बच्चों के साथ ही दसवीं व बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधिका सुरेंद्र कौर ने स्कूल के भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मोहनी पोखरिया, सुरेंद्र गिल, अमरजीत सिह, राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी, जसप्रीत कौर, दिव्या राय, मधुमिता मुर्खजी, मंजू भट्ट, वंशिका गौड़, आराधना गौडि़या, रमनीक सोहल, रश्मि पाहवा, मदीहा, मधु शर्मा, कंचन चंद, वंदना गौर, पुष्पा धपोला, एससी पंत, रमेश ओली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी