मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

ट्रांजिट कैंप में सात साल के बच्चे से कुकर्म और फिर गला दबाकर हत्या करने के कुछ घंटों बाद ही दूसरी वारदात कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:48 PM (IST)
मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :

ट्रांजिट कैंप में सात साल के बच्चे से कुकर्म और फिर गला दबाकर हत्या के कुछ घंटे बाद ही मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास गया। शोर होने पर लोगों को एकत्र होता देख आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

19 फरवरी को ट्रांजिट कैंप निवासी दिव्यांग बच्चे को अगवा कर पड़ोसी ने उससे कुकर्म किया था। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गुरुवार को इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपित हर्षस्वरूप समेत चार परिजनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के महज कुछ घंटे बाद ही ट्रांजिट कैंप में एक बार फिर वहशी द¨रदे ने आठ-नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी युवक अपनी पत्नी और पुत्री व पुत्र के साथ रहता है। दपंती सिडकुल की कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार शाम उनका पुत्र खेलने के लिए बाहर चला गया। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची को घर में अकेला देख मूलरूप से ग्राम मुर्छा, थाना सिदौली, शाहजहांपुर और हाल ट्रांजिट कैंप मछली बाजार निवासी राहुल पांडे पुत्र केदार पांडे घर में घुस गया। इस दौरान उसने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। इसका पता चलते ही परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। साथ ही पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसआइ गोल्डी घुघ्तियाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी