एकजुट रहने वाले कार्यकर्ता सिर माथे पर : बंशीधर भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का मंगलवार को जसपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताअेा ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:09 AM (IST)
एकजुट रहने वाले कार्यकर्ता सिर माथे पर : बंशीधर भगत
एकजुट रहने वाले कार्यकर्ता सिर माथे पर : बंशीधर भगत

संवाद सूत्र, जसपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का मंगलवार को यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत मंडप में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने एकजुट रहने वाले कार्यकर्ताओं को सिर माथे पर बैठाने की बात कही। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी।

कहा कि टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के बाद उसे पार्टी हित में एकजुटता के साथ रहना होगा। उनकी प्राथमिकता है कि प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता से मिलकर उनकी बात सुनी जाए और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट रहकर प्रदेश में पुन: भाजपा का परचम बुलंद हो। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिघल, मुकेश कुमार, मनोज पाल, डॉ. सुदेश कुमार ने तलवार, प्रतिमा आदि भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, च्येष्ठ प्रमुख गुरताज भुल्लर, नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, अजय अग्रवाल, शीतल जोशी, बलराम तोमर, सरपंच सरवन आदि रहे।

chat bot
आपका साथी