नेतृत्व का निर्णय शिरोधार्य, लेकिन दावेदारी से गुरेज नहीं: बेहड़

संवाद सूत्र, गूलरभोज: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर कांग्रेस से खुद की मजबूत पेशबंदी को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 12:02 AM (IST)
नेतृत्व का निर्णय शिरोधार्य, लेकिन दावेदारी से गुरेज नहीं: बेहड़
नेतृत्व का निर्णय शिरोधार्य, लेकिन दावेदारी से गुरेज नहीं: बेहड़

संवाद सूत्र, गूलरभोज: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर कांग्रेस से खुद की मजबूत पेशबंदी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने शहर से अब ग्रामीण क्षेत्र का रुख कर लिय है। गदपुर विधानसभा में कांग्रेस के पुराने गढ़ चक्की मोड़ में उन्होंने खुद को कांग्रेस का मजबूत दावेदार पेश करते हुए भाजपा को चुनौती दी है।

खांटी कांग्रेस नेता दिवंगत ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर मिश्रा व महिला नेत्री नंदनी जोशी की कर्मस्थली रहे कस्बा चक्की मोड़ में बेहड़ सोमवार को कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। स्वागत से अभिभूत बेहड़ ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है यदि वे प्रत्याशी बनाते है तो वे निश्चित ही यह सीट कांग्रेस की झोली में डालेंगे। बावजूद नेतृत्व का हर निर्णय शिरोधार्य होगा। आलाकमान जिसे कहेगा उसे दमखम के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार हावी है। कांग्रेस कार्यकर्ता की दिनदहाड़े रु द्रपुर में हुई हत्या ने सिस्टम की पोल खोल दी है। व्यवस्था को पलटने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव बलवंत सिंह गैड़ा, धीरेंद्र रावत, मदन मिश्रा, रेखा रावत, किशोर सिंह सामंत, प्रेम सिंह, रतन सिंह डोगरा, मोहित चौहान, सुमित बैरागी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी