घर में झांकने के विरोध में वृद्ध पर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, खटीमा : घर में झांकने का विरोध करने पर युवक ने वृद्ध पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 05:14 PM (IST)
घर में झांकने के विरोध में वृद्ध पर जानलेवा हमला
घर में झांकने के विरोध में वृद्ध पर जानलेवा हमला

संवाद सहयोगी, खटीमा : घर में झांकने का विरोध करने पर युवक ने वृद्ध पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपित ने उसके सिर पर ईंट से वार कर लहुलूहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने वृद्घ को हमलावर के चुंगल से छुड़ाया। उसे गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

कुटरा गांव का खीम सिंह भंडारी शाम के वक्त टहल कर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास पहुंचने पर उसने देखा कि एक युवक घर में झांक रहा है। जिस पर उसने विरोध जताया। इससे गुस्साए युवक ने उस पर लात-घूंसों, डंडे व ईट से हमला बोल दिया। एकाएक हुए हमले में वृद्ध लहुलूहान होकर मौके पर ही गिर गया। उसने बचाव के लिए चीख-पुकार मचाई। जिस पर पड़ोस के ही कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने वृद्ध को हमलावर से बमुश्किल छुड़ाया। बताते हैं कि आरोपित पूर्व में भी गांव में मारपीट की घटनाएं कर चुका है। अब आरोपित पक्ष पीडि़त पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है। इधर पीडि़त की तहरीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी