केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए बढ़े हाथ

सितारगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विधा भारती व भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 05:30 PM (IST)
केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए बढ़े हाथ
केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए बढ़े हाथ

सितारगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विधा भारती व भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों से सहयोग मांग कर केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए धनराशि एकत्र की। नगर कार्यवाह महेश मित्तल ने बताया कि केरल में भीषण बाढ़ से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने जब देश पर प्राकृतिक आपदा आई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निर्णायक भूमिका निभाई है। इसी उद्देश्य से समाज से धन एकत्र कर केरल के पीड़ितों को सहायता भेजी जा रही है। राहत राशि मांगने वालों में अनिल गर्ग, अनिरुद्ध राय, भीमसेन गर्ग, शीतल सिंघल, मुकेश श्रीवास्तव, देवेश कुमार, वेद प्रकाश, लोकेश गंगवार, नगर प्रचारक हरदीप सिंह, ओमकार सिंह, विनोद दुबे आदि शामिल थे। संस।

chat bot
आपका साथी