बैंक चेयरमैन को किया हनी ट्रैप, महिला ने मांगे 25 लाख

काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन से एक महिला ने हनी ट्रैप में 25 लाख रुपये वसूली का प्रयास किया। वसूली करने का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 03 Jun 2017 02:55 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jun 2017 09:07 PM (IST)
बैंक चेयरमैन को किया हनी ट्रैप, महिला ने मांगे 25 लाख
बैंक चेयरमैन को किया हनी ट्रैप, महिला ने मांगे 25 लाख

काशीपुर, [जेएनएन]: काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन से एक महिला ने हनी ट्रैप में 25 लाख रुपये वसूली का प्रयास किया। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। इस मामले दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

कुंडेश्वरी निवासी चौधरी प्रताप सिंह पुत्र स्व.गोविंद सिंह काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन हैं। शिवनगर कालोनी, मोदीपुरम दौराला, मेरठ उप्र. व हॉल निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी विपुल कुमार पुत्र कटार सिंह व उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी, कुंडेश्वरी निवासी सतेंद्र चौधरी पुत्र महाराज, मोहल्ला लोकापुरी, मोदीनगर गाजियाबाद, उप्र. निवासी दुल्ली सिंह पुत्र इंद्र सिंह व उनकी पत्नी संगीता और चेयरमैन का सगा भाई ललित प्रताप सिंह पिछले दो साल से चेयरमैन को दुष्कर्म के मामले में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे थे। 

इधर एक पखवाड़े से 25 लाख रुपये की मांग तेज कर दी। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे पहले 19 फरवरी 2017 को प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 

इधर ब्लैकमेलिंग के मामले में तेजी आने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने एक जून को दुल्ली सिंह व उनकी पत्नी संगीता को गजरौला(उप्र) से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। चार आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्‍नी को प्रेमी संग पकड़ा रंगेहाथ, फिर पत्‍नी ने पकड़ी ऐसी जिद

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय, दोषी को 10 साल की सजा

यह भी पढ़ें: छेड़खानी से परेशान युवती ने खुद को आफिस में किया कैद

chat bot
आपका साथी